रात अँधेरे, मेघ घनेरे, दिल में मेरे, प्रियतम तुम

रात अँधेरे, मेघ घनेरे, 
दिल में मेरे, प्रियतम तुम
रैन में तुम हो, दिन में तुम हो 
सांझ-सवेरे, प्रियतम तुम

महक तुम्हारी है साँसों में 
झलक तुम्हारी है आँखों में 
झनक तुम्हारी है गीतों में 
बात तुम्हारी है बातों में 

मेरे भीतर, मेरे बाहर 
मुझको घेरे, प्रियतम तुम 

मेरे दिल की धड़कन तुम हो 
मेरा एकल स्वप्न तुम हो 
मेरा तन मन और धन तुम हो 
मेरा सारा जीवन तुम हो 

तुम मेरे हो, मेरे हो तुम 
तुम हो मेरे, प्रियतम तुम

Important Disclaimer: The content provided on the blog is original and is produced by the blog owner/contributors. You cannot copy and re-use the content or any part of it, in any form (Online Publishing or Printing on Paper) without explicit written permission of the blog owner.

तुम्हें चाहने की ये सज़ा मिली है मुझे

तुम्हें चाहने की ये सज़ा मिली है मुझे 
जीते-जी रोज़ क़ज़ा मिली है मुझे 

मेरे हँसने पे रोज़ रोती है 
ये खुशी, बारहा मिली है मुझे 

मुझसे कहती है तुम तो मर जाओ 
एक दिल से दुआ मिली है मुझे 

Important Disclaimer: The content provided on the blog is original and is produced by the blog owner/contributors. You cannot copy and re-use the content or any part of it, in any form (Online Publishing or Printing on Paper) without explicit written permission of the blog owner.

सुबह हुई थी कब, कब शाम हो गयी

सुबह हुई थी कब, कब शाम हो गयी 
यूँ बेखुदी में ज़िंदगी गुमनाम हो गयी 

आया तेरा ख़याल तो खुशबू बिखर गयी 
महकी हवाएँ प्यार का पैगाम हो गयी 

जब-जब मुझे देखा मुझे मदहोश कर गयी 
आँखें ना हुई तेरी, कोई जाम हो गयी 

बेचैनी, तड़प, ये प्यास, शब-ए-ग़म और तन्हाई 
तूने जो छू दिया तो सब गुलफ़ाम हो गयी 

मेरी शायरी, मेरी बंदगी, मेरी हर ख़ुशी, मेरी ज़िंदगी
मेरी जितनी दौलतें थी तेरे नाम हो गयी 

तू ना सही मुझको तेरी हसरत तो मिल गयी 
किसने कहा के ज़िंदगी नाकाम हो गयी 

Important Disclaimer: The content provided on the blog is original and is produced by the blog owner/contributors. You cannot copy and re-use the content or any part of it, in any form (Online Publishing or Printing on Paper) without explicit written permission of the blog owner.

एक पल में सारे वादे, सब कसमें भुला देना

एक पल में सारे वादे, सब कसमें भुला देना 
दस्तूर बहुत अच्छा है, मुझको भी सिखा देना 

दिल के किसी पन्ने पर मेरा नाम अगर आये 
कागज़ को फाड़ देना, टुकड़ों को जला देना 

बीती हुई बातों का सब क़र्ज़ चुका देना 
मेरी ख़ाक पर आकर तुम दो अश्क़ गिरा देना 

Important Disclaimer: The content provided on the blog is original and is produced by the blog owner/contributors. You cannot copy and re-use the content or any part of it, in any form (Online Publishing or Printing on Paper) without explicit written permission of the blog owner.

मेरा क्या कसूर था ज़िन्दगी, जो तूने मुझे ये सिला दिया

मैं तो था नूर-ए-नज़र तेरा, मुझे अश्क़ सा क्यूँ बहा दिया 

मेरे हाथ में कुछ फूल थे, पर दुनिया के भी उसूल थे 
जो थी ख़ुशबुओं की दौलतें, उन्हें पत्थरों पे लुटा दिया 

एक सुर्ख फूलों की मेड़ पर, एक आरज़ूओं के पेड़ पर 
कुछ जगमगाते ख्वाब थे, मुझे नींद से क्यूँ जगा दिया 

चलो माना के तू ख्वाब है, पर क्या इसका कोई जवाब है 
मुझे देके फरेब-ए-ज़िंदगी, क्यूँ जिंदगी भर दगा दिया 